फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ambedkar statue damaged by miscreant

Ghazipur News: अराजकतत्वों ने आंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

Mon, 13 Mar 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by miscreant
थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को कराया शांत , ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी



दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में शनिवार की रात अराजकतत्वों ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह जैसे ही कुछ ग्रामीणों की नजर प्रतिमा पर पड़ी तो उन्होंने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। गांव के लोग विरोध प्रदर्शन करने के साथ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने समझा- बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों द्वारा टूटी प्रतिमा की मरम्मत कराई गई।



सुबह गांव के लोग आंबेडकर पार्क के तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर प्रतिमा पर पड़ी। इधर घटना की जानकारी होते ही गांव के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सपा नेता राकेश राम ने कहा कि आंबेडकर प्रतिमा को अज्ञाततत्वों ने तोड़कर अशांति फैलाने की कोशिश की है। ऐसे अराजकतत्वों पर पुलिस कठोर कार्रवाई करें। डा. भीमराव आंबेडकर संगठन के अध्यक्ष गोविंद कुमार ने कहा कि प्रतिमा को तीसरी बार क्षतिग्रस्त किया गया है। इस दौरान ग्रामीणों ने पार्क के सामने खड़ा होकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन




सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रवीण यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इधर संगठन के लोगों ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत करार्ई। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया किअराजकतत्वों ने अशांति फैलाने की कोशिश की है, उसकी तलाश की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत ग्रामीण द्वारा कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed