फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of irregularity, card holders demonstrated

अनियमितता का आरोप, कार्ड धारकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularity, card holders demonstrated
मरदह थाना क्षेत्र के करदह कैथवली में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार के द्वारा तीन महीने से राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नाराज ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। जानकारी होने पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल और ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को समझा- बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

कार्डधारक लालसा, फुलिया, महेश, धनवती, उषा, राकेश, दुर्गविजय, रानी, श्यामदुलारी, श्री देवी, रम्भा, अंजू, कौशल्या, रमई, सुकली, करन, मंजू, कमला, सविता, प्रमिला, जिऊती, चंद्रावती, मंशा, बतासी, तारा, रामकिशुन, कलावती आदि ने आरोप लगाया कि कोटेदार द्वारा खुलेआम घटतौली की जाती है। साथ ही साथ कई लाभार्थियों को अंगूठा लगाकर राशन नहीं दिया जाता है। जिन कार्ड धारकों को राशन मिलता भी है, उन्हें दुकान का दर्जनों बार चक्कर लगाना पड़ता हैै। दुुकान पर राशन लेने पहुंचे कार्ड धारकों जब राशन नहीं मिला तो नारेबाजी के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान नन्ने गुप्ता और क्षेत्रीय लेखपाल जयप्रकाश यादव ने तीन दिन के अंदर शत- प्रतिशत राशन वितरण कराने की बात पर मामला शांत कराया। साथ ही दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की बात कहीं। इसके बाद ग्रामीण घर वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed