फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of Encroachment on Ambedkar Park Land Villagers Stage Protest

Ghazipur News: आंबेडकर पार्क की जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of Encroachment on Ambedkar Park Land Villagers Stage Protest
कासिमाबाद। मुख्य समाधान दिवस के मौके पर शनिवार को चावनपुर गनी गांव के महिला-पुरुषों ने आंबेडकर पार्क की आरक्षित भूमि पर अवैध कब्जे के विरोध में प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंचकर जिलाधिकारी से तत्काल कब्जा हटवाने और पार्क में प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति देने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रामानंद राम ने बताया कि गांव में पूर्व से आंबेडकर पार्क के लिए भूमि आरक्षित है, लेकिन उस पर आसपास के काश्तकार अवैध कब्जा कर रहे हैं। कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा भी कर लिया है, जिससे पार्क में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिमा स्थापित न होने के कारण ग्रामीण फिलहाल फोटो लगाकर पूजा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि पार्क की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर प्रतिमा स्थापना की अनुमति दी जाए और कब्जा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में रामानंद, विक्रम, रामाराम, रामअवतार, महेंद्र, बबलू, लालचंद, जवाहर, राजेंद्र, बाबूलाल, महत्तिम राम, सीमा देवी, ज्ञानती देवी, रंभा देवी, मानती, विमल, सुरसती देवी, शोभा देवी, देवंती और मुलरी देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed