फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of bogus voting, SP sitting on dharna

Ghazipur News: फर्जी मतदान का आरोप, धरने पर बैठे सपाजन

Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Allegations of bogus voting, SP sitting on dharna
नगर कोतवाली क्षेत्र के लूदर्स कांवेंट स्कूल बूथ पर बृहस्पतिवार की दोपहर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए सपाजन धरने पर बैठ गए। उनमे और पुलिस कर्मियों में जमकर बहस हुई। सूचना पर पहुंचे एडीएम और एसपी सिटी ने मोर्चा संभाला। पुलिस ने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर वाहन में बैठा लिया। उधर, शहर कोतवाल ने फर्जी आधार-पत्र के मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया। दोपहर करीब एक बजे लूदर्स कांवेंट स्कूल बूथ पर फर्जी मतदान की जानकारी पर सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और बूथ परिसर में मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस के मनाए जाने का असर उनपर नहीं हुआ। इस दौरान उनके और पुलिस कर्मियों के बीच तीखी बहस हो गई। कुछ देर बाद एडीएम एके सिंह और एसपी सिटी ज्ञानेंद्र पहुंच गए। एसपी सिटी से कार्यकर्ताओं की बहस और कहासुनी होने लगी। कार्यकर्ता फर्जी आधार कार्ड और फर्जी मतदाता का आरोप लगाने लगे। एसपी सिटी ने कार्यकर्ताओं को पुलिस से हिरासत में लेने का निर्देश दिया। तब-तक सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा भी पहुंच गई, उन्होंने मतदाताओं के पहचान-पत्रों को देखा। वहीं एडीएम ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। शहर कोतवाल टीबी सिंह पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और बाहर खड़े लोगों को बूथ से दूर जाने का निर्देश दिया। साथ ही तीन लोगों के पास मिले आधार कार्ड की जांच की तो फर्जी मिलने पर उन्हें हिरासत में ले लिया। देर शाम तक तीन कोतवाली में बैठा हुए थे। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू करने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed