फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegations of 25 Lakh Job Scam Fraud Exposed After Cheque Bounces

Ghazipur News: नौकरी के नाम पर 25 लाख की ठगी का आरोप, चेक बाउंस होने पर खुली पोल

Thu, 09 Apr 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Allegations of 25 Lakh Job Scam Fraud Exposed After Cheque Bounces
गाजीपुर। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक और बड़ा मामला सामने आया है। वाराणसी निवासी युवक ने गाजीपुर के एक परिवार पर पत्नी और बहन की नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीब 25 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा से शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की थी। एसपी के आदेश के बाद शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर निवासी राकेश कुमार गुप्ता का आरोप है कि सट्टी मस्जिद क्षेत्र निवासी मनोज केशरी, उसकी पत्नी रश्मि केशरी व अन्य परिजनों ने उन्हें भरोसे में लेकर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि उन्होंने पत्नी और बहन के गहने गिरवी रखकर करीब 25 लाख रुपये विभिन्न किश्तों में आरोपी को दे दिए।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उन्हें कई बार गाजीपुर, लखनऊ और प्रयागराज ले गए और एक कथित अधिकारी से मिलवाकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया। भरोसा बढ़ाने के लिए आरोपी ने अपनी पत्नी का कथित नियुक्ति पत्र भी दिखाया। जब लंबे समय तक नौकरी नहीं मिली तो पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। इस पर आरोपियों ने दो चेक दिए, लेकिन बैंक में लगाने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर भुगतान रोक दिया। पीड़ित का कहना है कि रुपये मांगने पर आरोपी अब गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed