फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation of irregularities in selection of very poor families, uproar

Ghazipur News: अति निर्धन परिवारों के चयन में अनियमितता का आरोप, हंगामा

Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in selection of very poor families, uproar
ग्रामीण विकास के तहत योजनाओं में की जा रही गड़बड़ी की शिकायतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चकिया उर्फ चकमजीठ के स्थानीय निवासी ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि अति निर्धन परिवारों के चयन में अनियमितता बरती गई है। साेमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ब्लॉक पर पहुंचकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में 25 अति निर्धन परिवारों की सूची बनाने की प्रक्रिया में रोजगार सेवक और पंचायत सहायक ने अपने-अपने रिश्तेदारों के नाम शामिल कर लिए हैं, जबकि उनके पास पक्के मकान और पर्याप्त कृषि भूमि पहले से मौजूद है। वहीं, असल जरूरतमंद परिवारों को जानबूझकर बाहर रखा गया है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि रोजगार सेवक और पंचायत सहायक ने चयन के लिए लोगों से 30-30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की, जो लोग पैसा देने में असमर्थ हैं, उनके नाम सूची में शामिल नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह मामला नियमों और प्रक्रिया का सीधा उल्लंघन है और इसमें गंभीर वित्तीय अनियमितता की दुर्गंध आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उच्च अधिकारियों से इस चयन प्रक्रिया की तत्काल जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके आवेदन पर जल्द कार्रवाई होगी और वास्तविक जरूरतमंदों को न्याय मिलेगा।
बीडीओ बृजेश अस्थाना ने बताया कि शिकायतकर्ताओं से लिखित शिकायत मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed