फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Allegation: Gave triple talaq after abusive language on WhatsApp call

आरोप: व्हाटसएप कॉल पर गाली गलाैच के बाद दिया तीन तलाक

Wed, 30 Oct 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Allegation: Gave triple talaq after abusive language on WhatsApp call
गाजीपुर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर नंदगंज पुलिस ने तीन तलाक मामले में पति सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी। आरोप है कि पति ने व्हाटसएप कॉल करके गाली गलाैच के बाद तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन

पीड़िता नंदगंज के बहादीपुर गांव निवासी जाफरीन बानो ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2005 में आजमगढ़ के बिजरियागंज थाना स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी हसनैन के साथ उसकी शादी हुई। पति हसनैन सऊदी अरब में नौकरी करता है। पांच वर्ष से वापस नहीं आया। आरोप लगाया कि ससुर नियाजुल, सास नूरजहां ने हसनैन की शादी दूसरी जगह करा दी। यहीं नहीं बीते आठ मई को पति हसनैन ने व्हाटसएप कॉल करके गाली गलाैच की। तीन तलाक दे दिया। पीड़िता न्याय और मुकदमा दर्ज कराने के लिए गाजीपुर और आजमगढ़ पुलिस के यहां दौड़ती रही, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। न्यायालय ने सुनवाई के बाद नंदगंज थाने को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। नंदगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed