फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All the gods are pleased with the devotion of Hanumanji.

Ghazipur News: हनुमान जी की भक्ति से सभी देवता होते हैं प्रसन्न

Sun, 24 May 2026 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
All the gods are pleased with the devotion of Hanumanji.
जखनिया। स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर पर आयोजित पंचकुंडीय श्री गौरी रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं ने राम विवाह प्रसंग और हनुमान भक्ति का रसपान किया। कथा के दौरान अयोध्या के मानस राजहंस नारायणी हनुमान दास ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति से सभी देवता प्रसन्न होते हैं। कलियुग में श्रद्धा और विश्वास के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन


व्यास पीठ की शिष्या समीक्षा शास्त्री ने भगवान राम विवाह की संगीतमय कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में डूबे नजर आए।

नारायणी हनुमान दास ने कहा कि धन-दौलत से नहीं, बल्कि संतों और भगवान की कथा के श्रवण से मनुष्य को वास्तविक शांति प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि चारों युगों में हनुमान जी का प्रताप रहा है और भगवान राम के प्रति उनकी भक्ति आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन


उन्होंने महाभारत काल का उल्लेख करते हुए कहा कि अर्जुन के रथ पर ध्वज स्वरूप विराजमान हनुमान जी की गर्जना से कौरव सेना भयभीत हो जाती थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से नियमित रूप से भगवान का स्मरण और भजन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मुख्य यजमान सोनू जायसवाल, अनिल कुमार गुप्ता, ग्राम प्रधान नंदलाल गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, इंद्रजीत सिंह उर्फ अंतू सिंह, राकेश सिंह, शिव किशोर सिंह, रमेश चंद्र पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed