फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   All the achievements counted on the first anniversary

पहली वर्षगांठ पर गिनाई उपलब्धियां तमाम

Tue, 12 Jul 2022 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 06:54 PM IST
विज्ञापन
All the achievements counted on the first anniversary
जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल की पहली वर्षगांठ जिला पंचायत सभागार में मनाई गई। इस मौके पर एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं गईं। इस दौरान बताया गया कि साल 2021-22 में स्वीकृत 533 कार्य की लागत 77.21 करोड़ की सापेक्ष 355 कार्य पूर्ण हुए और 178 शेष हैं। ऐसे ही साल 2022-23 का 15 वां वित्त आयोग और पंचम राज्य वित्त आयोग की 51.36 करोड़ की कार्ययोजना अनुमोदित है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने बताया कि पहले वर्ष के कार्यकाल में टैक्स, लाइसेंस और भवन नक्शा को लेकर वित्त वर्ष 2021-22 और 2022-23 में अब तक व्यय की तुलना में 74 फीसदी बचत है। इसी तरह 2021-22 के प्रथम त्रैमास में 797335 रुपये के सापेक्ष 2022-23 के प्रथम त्रैमास में 4479273 रुपये आय की प्राप्ति हुई। जो 561.68 फीसदी बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। उन्होंने कहा कि अगले सालों में हरेक गांव तक जिला पंचायत का कार्य करना है। इसके लिए जिला पंचायत सदस्य उन गांवों का प्रस्ताव दें जहां अभी तक जिला पंचायत के माध्यम से काम नहीं हुआ है। ऐसे ही जिला पंचायत सदस्यों से धार्मिक केंद्रों पर पानी टंकी लगाने का भी प्रस्ताव मांगा गया, जिससे पानी टंकियों को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे पर लगाने की बात कही गई।
विज्ञापन

20 करोड़ में पांच मंजिला कार्यालय भवन बनाने का प्रस्ताव भेजा
100 साल पुराने जिला पंचायत के मुख्य कार्यालय भवन को ध्वस्त कर पांच मंजिला नया भवन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। यह करीब 20 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है। पांच मंजिला भवन में अंडरग्राउंड पार्किंग, ग्राउंड और प्रथम तल पर दुकानें, कार्यालय भवन और सभागार बनाया जाएगा। ऐसे ही तहसीलवार जिला पंचायत के संपत्तियों का राजस्व अभिलेख से सत्यापन कराया जा रहा है। सत्यापन कार्य के बाद इसे विकसित कराकर राजस्व आय की बढ़ोत्तरी के लिए इसका व्यवसायिक उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजीपुर महोत्सव मनाने की चल रही कवायद
जनपद में गाजीपुर महोत्सव मानने की कवायद चल रही है। जिला पंयाचत अधिशासी अधिकारी सुजीत मिश्रा ने बताया कि गाजीपुर महोत्सव मनाने के लिए एक कमेटी गठित हुई है। जिसमें कुल 27 सदस्य है। पर्यटन विभाग को नोडल बनाया गया है। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, एसपी व सीडीओ उपाध्यक्ष हैं। इसकी अगली बैठक जल्द होने वाली है। जिसमें आयोजन आदि के संबंध में बातों को तय किया जाएगा। गाजीपुर महोत्सव मनाने का उद्देश्य यहां की सांस्कृतिक, समाजिक, लोक संस्कृति और पर्यटन से जुड़े पहलुओं को उभारना है। साथ में विकास कार्यों और योजनाओं को कार्यक्रमों के माध्यम से रेखांकित करना होगा।
00
जिला पंचायत 2.95 करोड़ से बनाएगा पांच अमृत सरोवर
जनपद में जिला पंचायत की ओर से 2.95 करोड़ रुपये से पांच अमृत सरोवरों का निर्माण होना है। सैदपुर ब्लॉक के विक्रमपुर में 68.50 लाख, अमुवारा में 52.33 लाख, बिरनो ब्लॉक के लहुरापुर में 56.35 लाख, मुहम्मदाबाद ब्लॉक के परसा में 58.65 लाख, कासिमाबाद ब्लॉक के पाली में 59.64 लाख रुपये में निर्माण कार्य कराया जाएगा। साथ ही जनपद के 1238 ग्राम पंचायतों में एलईडी ला इट लगाने का काम होगा। एक गांव में कम से कम 10 एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव है। साथ ही जनपद में छह सीमा सूचक बोर्ड लगाया जाएगा। ये बोर्ड सिधौना, कासिमाबाद-सिधारघाटपुल, आजमगढ़ सीमा, मऊ सीमा, बलिया सीमा और चंदौली सीमा पर लगेंगे।

एक साल में टैक्स, लाइसेंस और भवन नक्शा के जरिए राजस्व की प्राप्ति में अच्छी बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही सड़क, पानी और लाइट को लेकर काम कराए गये। अगले चार सालों में जनपद के हरेक ग्राम पंचायत तक अपने कामों के माध्यम से पहुंचने का प्रयास होगा।
सपना सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed