{"_id":"6116a9468ebc3ee0421d5320","slug":"all-secondary-level-schools-will-open-from-monday-ghazipur-news-vns6059444105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोमवार से खुलेंगे माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोमवार से खुलेंगे माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के माध्यमिक स्तर के संचालित सभी राजकीय, वित्तपोषित और स्व वित्तपोषित हाईस्कूल एवं इंटर कालेज सोमवार से खुल जाएंगे। शिक्षण कार्य दो पालियों में किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों से जुड़ी कक्षा छह से कक्षा आठ तक की कक्षाएं फिलहाल अभी स्थगित रहेंगी। विद्यालय खुलने से पहले उसका सैनेटाइजेशन कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए विभाग की तरफ से प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए दो पालियों में विद्यालयों का आफ लाइन संचालन होगा। सप्ताह में पांच दिन सोमवार से शुक्रवार तक ही विद्यालय संचालित होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। जिले में कुल विद्यालयों की संख्या लगभग 1100 है। इसमें 28 राजकीय, 96 वित्तपोषित और शेष वित्तविहीन एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूल हैं। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय खुलने से पहले दो पालियों में कक्षाओं को चलाने के लिए छात्रों की आधी उपस्थिति के सापेक्ष विद्यालय का टाइम टेबल तैयार कर लें और उसके अनुसार ही विद्यालय का संचालन सुनिश्चित कराएं। जिन विद्यालयों पर छात्रों की संख्या कम है। ऐसे विद्यालय एक ही पाली में चलाए जाएंगे। सभी प्रधानाचार्य विद्यालय खुलने से पहले साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे।
कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाएगा। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। विद्यालय में प्रवेश करते समय और छुट्टी के समय दो गज की दूरी का पालन करना जरूरी होगा। विद्यालय में हाथ धोने के लिए साबुन का इंतजाम होना चाहिए। अगर छात्र विद्यालय बस से आते हैं तो उस बस का भी सैनेटाइजेशन किया जाएगा। यह सब देखरेख करने और व्यवस्था करने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। इन सारी व्यवस्थाओं के बीच रहते हुए नियमित पठन-पाठन की प्रक्रिया शुरु की जाएगी। शासन से प्रत्येक जिले के लिए निरीक्षण अधिकारी नामित किए गए हैं। यह अधिकारी सोमवार को विद्यालय खुलने के प्रथम दिन से ही सभी विद्यालयों का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में कोई कमी मिलने पर प्रधानाचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।