{"_id":"67e05673838be2c0ac0136dd","slug":"all-arrangements-of-the-electricity-corporation-have-been-made-online-ghazipur-news-c-313-svns1023-129957-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली निगम की सभी व्यवस्थाएं हुईं ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली निगम की सभी व्यवस्थाएं हुईं ऑनलाइन
विज्ञापन
बिजली निगम में उपभोक्ताओं से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी और बिजली निगम को भी लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं से जुड़े सभी डेटा ऑनलाइन होंगे।
जिले में 5.31 लाख उपभोक्ता हैं। वर्तमान में बिजली कनेक्शन लेने के लिए झटपट पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदना करना होता है। लेकिन, अन्य सुविधाओं के लिए परंपरागत तरीके अपनाने पड़ते हैं। यहां तक कि कनेक्शन कटवाने के लिए आज भी बिजली निगम में प्रार्थनापत्र देना होता है।
उपभोक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े हर डेटा ऑनलाइन मौजूद रहें, इसके लिए बिजली निगम ने यूपीपीसीएल कॉमर्शियल एप विकसित किया है। एप के जरिये कनेक्शन काटने, ऑनलाइन फीडिंग, मीटर और उसकी रीडिंग की फीडिंग, उपभोक्ताओं के बिल की हिस्ट्री, भुगतान, बिजली उपभोग आदि के कार्य किए जाएंगे। उपभोक्ता अपने मोबाइल में एप डाउनलोड कर खुद से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इसमें त्रुटि होने पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
बिजली निगम के प्रभारी अधीक्षण अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि यूपीपीसीएल कॉमर्शियल एप डेवलप किया गया है। इसके जरिये विभिन्न कार्य किए जाएंगे।