{"_id":"6484c7153e5526e130079424","slug":"all-13-directors-elected-unopposed-ghazipur-news-c-20-1-246731-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सभी 13 संचालक निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सभी 13 संचालक निर्विरोध निर्वाचित
विज्ञापन
निर्विरोध निर्वाचित सभी निदेशकों-संचालकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया
अब 13 जून को सभापति, उप सभापति एवं प्रतिनिधियों का हाेगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जिला सहकारी संघ लिमिटेड गाजीपुर के निदेशक मंडल के लिए चल रहे चुनाव में सभी 13 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। शनिवार को सिटी रेलवे स्टेशन रोड स्थित डीसीएफ कार्यालय पर निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी जखनिया कमलेश कुमार सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित सभी निदेशकों-संचालकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
डीसीएफ के चुनाव में शनिवार को 10 से एक बजे के बीच नामांकन वापसी का कार्यक्रम निर्धारित था। लेकिन किसी भी प्रत्याशी के नामांकन वापस नहीं लिया। साथ ही सभी निर्वाचन क्षेत्रों में निर्वाचित होने वाले सदस्यों के बराबर ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह जाने के कारण नामांकन दाखिल करने वाले सभी लोगों को निर्वाचन अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र प्रदान किया।
तेरह निर्विरोध निर्वाचित संचालकों जिन्हें आज निर्वाचित होने का प्रमाणपत्र दिया गया उनमें निर्वाचन क्षेत्र करंडा से शिवप्रसाद सिंह, निर्वाचन क्षेत्र कासिमाबाद से वीरेंद्र सिंह, बाराचवर से ओंकारनाथ राय, गाजीपुर से सुधाकर राय, जखनिया सुरक्षित क्षेत्र से श्रवण, जमानिया से धनंजय कुशवाहा, भदौरा से उर्मिला सिंह हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मरदह से रीना सिंह, मुहम्मदाबाद से आनंद त्रिपाठी, भांवरकोल से अनिल कुमार राय, सैदपुर से संजय सिंह, व्यक्तिगत निर्वाचन क्षेत्र से दो सीटों के लिए चंद्रभूषण राय एवं राकेश कुमार राय शामिल रहे। डीसीएफ के सचिव कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी 13 संचालकों के निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के कारण अब 13 जून को सभापति, उप सभापति एवं अन्य संस्थाओं में भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव होगा।
इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के निवर्तमान चेयरमैन सरोजेश सिंह, सचिव कमलेश सिंह, भाजपा के जिला मंत्री रविंद्रनाथ राय, भांवरकोल के मंडल अध्यक्ष शशांक राय, लल्लन राय, कृष्णानंद, लल्लन पांडेय, बृजेश राय, विजयशंकर यादव आदि मौजूद थे। उपस्थित लोगों ने सभी नव निर्वाचित संचालकों को माल्यार्पण कर बधाई दिया।