{"_id":"66d6329f0da91bc4e50b95d4","slug":"alarm-will-sound-if-power-load-increases-lights-will-go-off-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-119867-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बिजली लोड बढ़ने पर बजेगा अलार्म, गुल हो जाएगी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बिजली लोड बढ़ने पर बजेगा अलार्म, गुल हो जाएगी बत्ती
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। स्मार्ट मीटर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि तय बिजली लोड से अधिक का उपभोग करने पर अलार्म बजेगा। यह अलार्म उपभोक्ता के लिए चेतावनी होगी कि अधिक लोड का उपभोग किया जा रहा है। अलार्म बजने के बाद बत्ती गुल हो जाएगी। लोड कम करने के कुछ देर बाद आपूर्ति स्वत: बहाल हो जाएगी।
जिले में लगा रहे स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में जिज्ञासा बनी है। लोग इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए एक-दूसरे से चर्चा करते देखे जा रहे हैं। वहीं बिजली निगम के अभियंताओं का दावा है कि स्मार्ट मीटर की व्यवस्था पूरी तरह से पारदर्शी है। इससे बिजली निगम और उपभोक्ताओं दोनों को लाभ मिलेगा। एक ओर जहां बिजली चोरी पर अंकुश लग जाएगा तो दूसरी तरफ उपभोक्ता जितनी बिजली का उपभोग करेंगे, उसका पहले रिचार्ज कराना होगा। जनपद में कुल 5.20 लाख स्मार्ट मीटर लगने हैं। इसके लिए तीन वर्षों की समय-सीमा निर्धारित की गई है।
नगर निकायों से हुई शुरुआत
गाजीपुर। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर आंध्र प्रदेश की जीएमआर कंपनी से बिजली निगम ने बकायदे अनुबंध किया है। जीएमआर कंपनी स्मार्ट मीटर लगाने के साथ ही 10 वर्षों तक मेंटेनेंस का कार्य देखेगी। स्मार्ट मीटर चरणवार तरीके से लगाए जा रहे हैं। पहले चरण में नगरीय निकायों से इसकी शुरुआत हुई है। जिले में आठ नगर निकाय हैं। इनमें तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतें शामिल हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 30 टीम लगी है। एक टीम में एक टेक्नीशियन और एक हेल्पर शामिल है। आगे चलकर टीमों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह संख्या 90 तक करने की योजना है।
विज्ञापन
ट्रांसफाॅर्मर और फीडर भी स्मार्ट मीटर से होंगे लैस
घरों, प्रतिष्ठानों के अलावा ट्रांसफाॅर्मर और फीडरों को भी स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा। अब तक एक दर्जन ट्रांसफाॅर्मरों और फीडरों पर स्मार्ट मीटर लगाया जा चुका है। नगर क्षेत्र में एक महीने से अधिक समय से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक एक हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। हालांकि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया से कृषि कार्य को अब तक छूट दिया गया है।
बिजली का लोड बढ़ने पर स्मार्ट मीटर से अलार्म बजेगा। इसके कुछ ही देर बात बिजली आपूर्ति ठप हो जाएगी। हालांकि बिजली लोड कम करने पर दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।- बृजेश कुमार, प्रभारी अधीक्षण अभियंता