फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Akshaya Tritiya tomorrow, demand for light weight gold jewellery is high

Ghazipur News: अक्षय तृतीया कल, सोने के कम वजन वाले आभूषणों की मांग ज्यादा

Mon, 28 Apr 2025 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya tomorrow, demand for light weight gold jewellery is high
अक्षय तृतीया बुधवार को है। सराफा बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही है। दुकानदार ग्राहकों को लुभावनी स्कीम दे रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में सोने के कम वजन वाले आभूषणों की मांग बढ़ गई है। अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।
नगर के मिश्रबाजार स्थित श्री राधेकृष्ण ज्वलेर्स के अधिष्ठाता दिलीप अग्रहरी ने बताया कि उनके यहां तीन दिन पहले से ही ग्राहकोंं ने आभूषण पसंद कर बुकिंग करानी शुरु कर दी है। ग्राहकों के रुझान को देखते हुए अक्षय तृतीया पर अच्छी खरीदारी होने का अनुमान है।
इसके अलावा सोने की ज्वेलरी पर बाजार भाव से 22 और 18 कैरेट एचयूआईडी हाॅलमार्क के जेवर पर प्रति 10 ग्राम पर 2000 रुपये की छूट दी जा रही है। अक्षय तृतीया के लिए कुछ लोगों ने गोल्ड का रेट लॉक भी कराया है। संगिनी ज्वेलर्स के प्रो. संजय अग्रहरी ने बताया कि उनके यहां भी अच्छी तैयारी की गई है।
विज्ञापन

आभूषणों की भरपूर रेंज के साथ ग्राहकों को सोने की ज्वेलरी 9.99 प्रतिशत मेकिंग चार्ज पर उपलब्ध है। मनोहर आर्नामेंट हाउस के प्रो. आशीष वर्मा ने बताया कि उनके यहां प्री-बुकिंग मात्र 5100 रुपये से शुरु है। साथ ही 15 दिन के लिए गोल्ड रेट लाॅक किया जा रहा है। ग्राहक शुभ लग्न की खरीदारी का फायदा उठा सकते हैं। ग्राहक प्री-बुकिंग करा भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोने की ज्वेलरी पर 10 ग्राम की खरीदारी पर 2100 रुपये की छूट दी जा रही है। केडीएस ज्वेलर्स के प्रो. दिलीप वर्मा ने बताया कि सोने की ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 3000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और डायमंड पर शून्य मेकिंग चार्ज के साथ 10 प्रतिशत फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
सिद्धी विनायक ज्वलेर्स के प्रो. राजेश अग्रहरी ने बताया कि अक्षय तृतीया के मौके पर सोने के कम वजन वाले आभूषणों की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed