{"_id":"1556840424cd6a6f1cc21bc1e94a5ca0","slug":"akidt-paid-with-prayers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ अदा की गई नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ अदा की गई नमाज
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 25 Sep 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व शुक्रवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मस्जिद और ईदगाहों में सुबह बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने बकरीद की नमाज अदा की। इसके बाद बकरे की कुर्बानी दी।
विभिन्न स्थानों पर हुई तकरीर में मौलाना ने कहा कि बकरीद के मौके पर कुर्बानी से सवाब मिलता है। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को लगे लगाया और पर्व की मुबारकबाद दी।
बकरीद के मौके पर शहर के मुख्य ईदगाह के अलावा शहर की छोटी-बड़ी सभी 28 मस्जिदों पर भी सुबह के वक्त बकरीद की नमाज अदा की गई। विशेश्वरगंज स्थित शहर की बड़ी ईदगाह, सैयदबाड़ा, टाउनहाल, नियाजी, पीरनगर, जामा मस्जिद
विज्ञापन
गोराबाजार, खजुरिया, रजदेपुर, मुगलपुरा, सुजावलपुर, नुरुद्दीनपुरा, कपूरपुर, मारकीनगंज, टेढ़ीबाजार, जूडन शहीद, उर्दूबाजार, काजी मस्जिद आदि मस्जिदों में सुबह नए कपड़े धारण कर पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा
की। सबसे ज्यादा भीड़ विशेश्वरगंज स्थित ईदगाह पर रही। अपने परिवार के साथ छोटे बच्चे भी नमाज स्थल पर मौजूद थे। ईदगाह पर नमाज खत्म होने के बाद मौलानाओं ने कुर्बानी से मिलने वाले सवाब के बारे में बताया। इस मौके पर
ईदगाह पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, एडिशनल एसपी लल्लन राय, सदर एसडीएम एके सिंह, सीओ वेदप्रकाश सिंह आदि अधिकारियों ने गले मिलकर मुस्लिम बंधुओं को पर्व की मुबारकबाद दी।
मुहम्मदाबाद, शादियाबाद, नंदगंज, भदौरा, सैदपुर, बारा, बहरियाबाद, ताजपुर डेहमा और दुबिहा, मरदह, भांवरकोल्र, बिरनो, बहादुरगंज, दुल्लहपुर, कासिमाबाद, करंडा, दिलदारनगर, जमानिया, मतसा, जंगीपुर, सादात, भीमापार, जखनिया, सुहवल,
देवकली, खानपुर, नोनहरा, करीमुद्दीनपुर, गहमर, सहेड़ी सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीद का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
पर्व में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग विशेश्वगंज स्थित ईदगाह पर पहुंचे थे। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी आए थे। बड़ों को नमाज पढ़ता देख कुछ बच्चे भी अल्लाह की इबादत में सिर झुकाते नजर
आए। जैसे ही नमाज खत्म हुआ और लोग ईदगाह से बाहर आए, वैसे ही छोटे-छोटे बच्चों का एक-दूसरे से गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके बाद बच्चों ने अपने अभिभावकों से जिद्द कर खिलौने, गुब्बारे आदि की खरीददारी
करवाई।
बकरीद को लेकर मुस्लिम संप्रदाय में खासा उत्साह था। नमाज खत्म होने के बाद लोगों ने बकरे की कुर्बानी दी। इसके बाद पास-पड़ोस के लोगों में इसका वितरण किया। दोपहर बाद से लोगों का एक-दूसरे के घरों को आने-जाने का क्रम शुरू
हो गया। देर रात तक लोगों ने एक-दूसरे के घरों पर जाकर पर्व की बधाई देने के साथ ही लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
बकरीद को लेकर जिला पुलिस शुक्रवार को पूरी तरह से चौकन्ना रही। सुबह से ही ईदगाहों, मस्जिदों तथा मुसलिम इलाकों में पुलिस फोर्स तैनात हो गई थी। बकरीद की नमाज अदा होने के बाद तक सदर एसडीएम एके सिंह और सीओ
वेदप्रकाश सिंह क्षेत्रों में चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। शुक्रवार की सुबह से ही पुलिस अपने ड्यूटी स्थल पर मुस्तैद हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों और मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की गई। जिले में बकरीद
का त्योहार पूरी तरह से शांत माहौल में संपन्न होने पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने जहां पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, सिपाहियों की सराहना की। वहीं शांति व्यवस्था में सहयोग देने के लिए लोगों का
आभार भी जताया।