फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Akhilesh Yadav Rally in Ghazipur lashed out at BJP and wooed youth and farmers for Mission 2024

गाजीपुर में अखिलेश यादव: जनसभा में BJP पर बरसे, युवाओं-किसानों को रिझाया, मिशन 2024 पर कह दी बड़ी बात

Thu, 09 Feb 2023 11:07 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 11:07 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर बाद गाजीपुर पहुंचे। पूर्व पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव की प्रतिमा के अनावरण के बाद जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav Rally in Ghazipur lashed out at BJP and wooed youth and farmers for  Mission 2024
गाजीपुर में अखिलेश यादव की रैली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को गाजीपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए युवाओं और किसानों को रिझाया। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कहा कि समाजवादी पार्टी का जो गठबंधन है, उसके बाद पार्टी अब किसी के साथ गठबंधन नहीं करेगी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी एलान किया कि सपा सरकार में भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी। 

विज्ञापन


गाजीपुर के सकरा स्थित लुटावन महाविद्यालय में पूर्व पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को अखिलेश यादव ने संबोधित किया। यूपी के कई जिलों के नाम बदलने की मांग करने की चर्चा करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये लोग जनता को धोखा देने वाले हैं। अब यह चलने वाला नहीं है।
विज्ञापन


जनता उनकी धोखेबाजी को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा की सरकार जाति और धर्म देखकर भेदभाव कर रही है। सपा के कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। सरकार का बुलडोजर जिन पर चलना चाहिए उनपर नहीं चल रहा। लेकिन यह बुलडोजर चलना बंद नहीं होगा। इस सरकार के बाद भी बुलडोजर चलना बंद नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निवीर जैसी आधी-अधूरी नौकरी की व्यवस्था नहीं चलेगी

Akhilesh Yadav Rally in Ghazipur lashed out at BJP and wooed youth and farmers for  Mission 2024
पूर्व पंचायतीराज मंत्री कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में चंद उद्योगपति तेजी के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वहीं किसानों और मजदूरों का विकास नहीं हो रहा। उनको इससे कोई लेना-देना नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज सपा की सरकार होती तो जातिगत जनगणना हो रही होती। हमारी सरकार बनेगी तो हम तीन माह के भीतर जातिगत जनगणना कराएंगे।

उन्होंने कहा कि नौजवानों के लिए अग्निवीर योजना जैसी आधी-अधूरी नौकरी की व्यवस्था नहीं चलेगी। यह नौकरी नौजवानों को मनोबल नहीं बढ़ा सकती । अगर हम केंद्र की सरकार में आए तो उन्हें पूरी सेवा का मौका उपलब्ध कराएंगे।

चीन मुद्दे पर भाजपा सरकार बेपरवाह

Akhilesh Yadav Rally in Ghazipur lashed out at BJP and wooed youth and farmers for  Mission 2024
गाजीपुर में रैली में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने कहा कि जब हम सत्ता में थे तब विद्युतकर्मियों के पीएफ का पैसा प्राइवेट कंपनी में लगाने पर उस कंपनी को नुकसान होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई थी। आज सरकारी संस्थाओं का पैसा देने वाले अधिकारियों के खिलाफ क्यों नहीं कार्रवाई की जा रही है।

कहा कि नेताजी हमेशा चीन से खतरे को लेकर आगाह करते रहे लेकिन भाजपा सरकार इस गंभीर मुद्दे पर बेपरवाह बनी रही। आज चीन हमारी सीमा पर कब्जा करने के साथ ही हमारे बाजार पर भी कब्जा कर रहा है। वह दो तरह से हमें नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बाद भी सरकार नहीं चेत रही है। 

इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता को धोखा

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार इन्वेस्टर्स समिट के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। अखिलेश यादव ने पूछा कि पिछले निवेशक सम्मेलन में कितना निवेश आया और कितने लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री विदेशों में एमओयू करते जब थक गए तो उसके बाद प्रदेशों और अब तो जिलों में भी एमओयू किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed