फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Akhilesh was shocked by the Supreme Court's decision on backward: Rajbhar

Ghazipur: ओमप्रकाश राजभर बोले- पिछड़ों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से अखिलेश को लगा धक्का

Fri, 06 Jan 2023 05:03 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क,गाजीपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 06 Jan 2023 05:03 PM IST
सार

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़ों के आरक्षण के मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा राजनीतिक धक्का अखिलेश यादव को लगा है।

विज्ञापन
Akhilesh was shocked by the Supreme Court's decision on backward: Rajbhar
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी और बिहार की राष्ट्रीय जनता दल गुंडों और अपराधियों की पार्टी है। इन दोनों पार्टियों से मुसलमानों का भला नहीं हो सकता। इन्होंने केवल मुसलमानों को छलने का काम किया है। ये बातें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जहूराबाद से विधायक ओमप्रकाश राजभर ने गुरुवार को गाजीपुर जिले के कासिमाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए कही।

विज्ञापन


ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने पांच साल के कार्यकाल में मुसलमानों को जो हक देना चाहिए नहीं दिए। वे पिछड़ों की बात करते हैं। वे जब सरकार में थे तब पिछड़ों का हक नहीं दिया। कहा कि अखिलेश यादव नगर निकाय चुनाव में हाईकोर्ट के आदेश को मुद्दा बनाकर जनता को गुमराह कर रहे थे।

विज्ञापन

कांग्रेस ने जो विकास किया है अब तक ने नहीं किया

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ जाने के बाद तय हो गया है कि पिछड़ों का हक मिलेगा तभी निकाय चुनाव होंगे। इस फैसले से सबसे बड़ा राजनीतिक धक्का अखिलेश यादव को लगा है। विकास के नाम पर पूछे गए सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस ने जो विकास किया है अब तक किसी दल ने नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के बारे में बोलते हुए कहा कि मायावती ने लखनऊ के विकास में अहम योगदान दिया है तो अखिलेश यादव ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गोमती रिवर फ्रंट पर अच्छा काम किया है। ईवीएम पर विपक्षी दलों द्वारा किए जा रहे आरोप-प्रत्यारोप पर कहा कि मैनपुरी के चुनाव में डिंपल यादव की जीत के बाद अखिलेश यादव की जबान क्यों बंद है। क्यों नहीं इस पर मुद्दा बनाते हैं।

गठबंधन किससे करने जा रहे हैं, के सवाल पर ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि जब चुनाव आएगा उससे तीन-चार महीने पहले तय होगा कि किसके साथ गठबंधन किया जाएगा।

इससे पूर्व ओपी राजभर ने मिर्जापुर ग्राम सभा में पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र सिंह से मुलाकात की। मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में पिंटू राजभर के घर पहुंच कर उनके दादा के निधन पर शोक जताया। जबकि कादीपुर ग्राम सभा में गुड्डू खरवार के घर पर जाकर उनकी पत्नी के निधन पर शोक जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed