नंदगंज। सनफ्लावर कांवेंट स्कूल की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सोमवार को विद्यालय परिसर में हुई। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को चार हाउसों में बांटकर प्रतियोगिताएं कराई गईं।
खो-खो, कबड्डी, वॉलीवाल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, लांग जंप, रिले रेस, 100 मीटर रेस आदि प्रतियोगिताओं में 103 अंक पाते हुए यलो हाउस हाउस प्रथम और 96 अंक के साथ ब्लू हाउस दूसरे स्थान पर रहा। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब गर्ल्स ग्रुप में आकांक्षा यादव को मिला। समापन समारोह में प्रधानाचार्य संतोष यादव ने बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए खेल के महत्व को समझा कर उन्हें लाभांवित किया। प्रबंधक पुष्पा यादव ने विजयी प्रतिभागियों को शील्ड एवं मेडल देकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। छह खिलाड़ियों को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। कोऑर्डिनेटर डीके सिंह, जस्टीना चेत्री एवं दिनेश यादव, अभिषेक उपाध्याय, विपिन पाठक, शांति जायसवाल, आसमा रहमान, सुनीता सिंह, रंजना वर्मा, गौरव सिंह, मंगल देव, राशिद सिद्दीकी, सुनील श्रीवास्तव, विनय मिश्रा, सत्येंद्र श्रीवास्तव, संदीप यादव, सुधीर श्रीवास्तव, पंकज पांडेय, अनन्या द्विवेदी, शकुन उपाध्याय, मंटू यादव, अनिल चौहान, तस्लीम आदि मौजूद रहे।