{"_id":"6af4ac9659253e37270259ac","slug":"ajanta-academy-a-victorious-by-112-runs-in-the-second-knockout-match-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-163731-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: दूसरे नॉक आउट में अजंता अकादमी-ए 112 रनों से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: दूसरे नॉक आउट में अजंता अकादमी-ए 112 रनों से विजयी
विज्ञापन
स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज के जीडीसीए खेल मैदान पर अजंता अकादमी-ए और यंग स्टार-ए के खिलाड़ी। स्र
गाजीपुर। गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित क्रिकेट लीग के दूसरे नॉक आउट मैच में बुधवार को अजंता अकादमी-ए ने अमित यादव की शानदार बल्लेबाजी से 112 रन से जीत दर्ज की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के जीडीसीए मैदान पर खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अजंता अकादमी-ए की टीम ने निर्धारित 40 ओवरों में 286 रन बनाए। टीम की ओर से अमित यादव ने 47 गेंद पर 91 तथा सक्षम यादव ने 76 गेंद पर 66 रन बनाए। यंग स्टार–ए की तरफ से वीरभद्र राजभर, आशुतोष यादव तथा कृष्णा ने 2-2 एवं कप्तान अभिनव सिंह यादव एवं डी.सरोज ने 1-1 विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग स्टार–ए की टीम 25वें ओवर की तीसरी गेंद पर 174 रनों के स्कोर पर सिमट गई। टीम की ओर से अमन जायसवाल ने 27 गेंद पर 63 एवं डी. सरोज ने 47 रन बनाए। अजंता अकादमी–ए की तरफ से शिवम यादव एवं मो. फरहान खान ने 3-3, आदित्य कनौजिया ने 2 तथा कप्तान मो. आरिफ एवं रितेश यादव ने 1 विकेट लिया। मैच में स्मृति राय एवं सौरभ ने अंपायर तथा ईशान और शिखर ने स्कोरर की भूमिका निभाई।