फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agriculture department took 18 thousand 500 soil samples

Ghazipur News: कृषि विभाग ने लिए मिट्टी के 18 हजार 500 नमूने

Sat, 17 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Agriculture department took 18 thousand 500 soil samples
गाजीपुर। मिट्टी की सेहत की जांच के लिए कृषि विभाग की ओर से जनपद में मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। विभाग जिले में कुल 22 हजार 400 नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अब तक विभाग की ओर से 18 हजार 500 नमूने लिए जा चुके हैं। विभाग का दावा है कि एक-दो दिनों में लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
कृषि विभाग की ओर से मिट्टी के नमूने ब्लॉकवार लिए जा रहे हैं। जनपद में कुल 16 ब्लॉक हैं। इनमें सदर, बिरनो, करंडा, मरदह, जमानिया, भदौरा, रेवतीपुर, सैदपुर, देवकली, सादात, जखनिया, मनिहारी, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, कासिमाबाद, और बाराचवर शामिल है।
प्रत्येक ब्लॉक से 1400-1400 मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। नमूनों को लेने के बाद विभागीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि किस क्षेत्र के मिट्टी की सेहत ठीक है या फिर किस क्षेत्र में मिट्टी में जरूरी पोषक तत्वों की कमी है। जहां मिट्टी की सेहत ठीक नहीं रहेगी, वहां के किसानों को विभाग की ओर से उर्वरकों के संतुलित प्रयोग करने को लेकर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं पौधों को बेहतर वृद्धि के लिए कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, तांबा, लौह, क्लोरीन समेत 16 पोषक तत्वों की जरूरत होती है। कृषि उपनिदेशक अतींद्र सिंह ने बताया कि जनपद में मिट्टी के 22 हजार 400 नमूने लिए जाने का लक्ष्य है। अब तक 18 हजार 500 नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed