फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Agency operator blew 18 thousand cash and other goods

एजेंसी संचालक का उड़ाया 18 हजार नकदी और अन्य सामान

Wed, 19 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Agency operator blew 18 thousand cash and other goods
नंदगंज बाजार के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार की देर शाम उचक्के एक आटो सेल्स के संचालक की कार से दो बैग लेकर फरार हो गए। बैग में 18 हजार नकदी, चेकबुक, मोहर, एजेंसी के शटर की चाबी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुटी रही। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सबुआ गांव निवासी मनोज सिंह की नंदगंज बाजार के रेलवे क्रासिंग के पास चंदन ऑटो सेल्स नाम से बाइक एजेंसी है। शाम करीब छह बजे वह एजेंसी बंद कर अपनी कार से अपने कर्मचारी विजय के साथ घर जा रहे थे कि बाजार के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कार पंचर हो गई। दोनों गाड़ी से उतरकर टायर बदल कर घर निकल गए।
विज्ञापन

संचालक मनोज सिंह ने बताया कि कर्मचारी विजय को उसके घर के पास गाड़ी रोककर उतार दिया और कहा कि अपना बैग ले लो तो देखा कि दोनों बैग गायब है। बैग में 18 हजार रुपये नगद सहित बैक चेकबुक सहित एजेंसी की चाभी सहित नई गाड़ियों की चाभी थी। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसी टीवी के फुटेज को भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed