फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Afzal and Virendra know the condition of development

अफजाल व वीरेंद्र ने जाना विकास का हाल

Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Afzal and Virendra know the condition of development
जिला विकास समन्वयक एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक विकास भवन सभागार में शनिवार को संपन्न हई। गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी और बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की ओर से पिछली बैठक में दिए गये निर्देशों के क्रम की अनुपालन आख्या की जानकारी लेते हुए सदन की कार्यवाही शुरू की गई। इस दौरान जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह, मुहम्मदाबाद विधायक सुएब अंसारी उर्फ मन्नू, जंगीपुर विधायक वीरेन्द्र यादव, जिलाधिकारी एम पी सिंह समेत विधायक प्रतिनिधियों, ब्लाक प्रमुखों की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता द्वारा बैठक का एजेंडा बिन्दु विस्तारपूर्वक सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया। इसके बाद आवास, बिजली, सड़क, सिंचाई समेत अन्य मुद्दों पर सरकार की योजनाओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने सांसद आदर्श ग्राम योजना में पूर्ण कराए गए विद्युत कार्यों की जानकारी लेते सूची मांगी और जो भी कार्य शेष है उसे पूरा कराने को कहा। उन्होंने जिला चिकित्सालय में उपलब्ध चिकित्सकों की संख्या के बारे में जानकारी ली जिसमें बताया गया कि पूरे जनपद में 198 के सापेक्ष 98 चिकित्सक तैनात है और चार चिकित्सकों की नियुक्ति लंबित है। सर्वशिक्षा अभियान में बताया गया कि जनपद के परिषदीय विद्यालयों में 19 पैरामीटर पर कार्य किया जा रहा है। कुल 85 प्रतिशत विद्यालयों मेें मल्टीपल हैंडवास लगाया गया तथा एक और पैरामीटर बढ़ाते हुए समस्त विद्यालयो में रेनवाटर हार्वेस्टिंग लगाया जाएगा। साथ ही जनपद के 550 विद्यालयों में प्रोजेक्टर और स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है और 70 विद्यालयों में दिव्यांग शौचालय का निर्माण किया जा चुका है।
विज्ञापन

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम में समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी आपस में मीटिंग कर सामंजस्य स्थापित करते हुए खोदी गई सड़कों को सही कराते हुए सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि अधिकारी अधूरे कार्यों को पूर्ण कराए। इस दौरान दोनों सांसद द्वारा मगई नदी में बाढ़ के दौरान जल जमाव से लगभग 1000 एकड़ में प्रभावित खेती से सदन को अवगत कराते हुए समाधान की बात कही गई। वहीं, विधायक जमानिया ओम प्रकाश सिंह ने भदौरा में 220 केवीए सब स्टेशन को तत्काल चालू कराने का प्रस्ताव तथा सायर सब स्टेशन, चक्का बांध पर विद्युत ओवर लोड होने की शिकायत, उतरौली और नौली में खेल के मैदान का प्रस्ताव दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सदर जैकिशुन साहू ने देवकली ब्लाक में हरिहरपुर मार्ग की जर्जर अवस्था, मुहम्मदपुर चट्टी मार्ग पर जल जमाव व जर्जर अवस्था, चोचकपुर में एक किमी जर्जर सड़क, सरदरपुर-नसीराबाद मार्ग बरसात में पानी में डूबने की शिकायत की गई। विधायक मुहम्मदाबाद सुऐब अंसारी ने गौसपुर एवं राजापुर विद्युत फीडर की समस्या को रखा। ऐसे ही विधायक जंगीपुर वीरेंद्र यादव ने जंगीपुर मंडी गेस्ट हाउस निर्माण की बात कही। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित ब्लाक प्रमुखों एवं विधायक प्रतिनिधियों ने भी सदन के सम्मुख अपने-अपने क्षेत्र के समस्याओें एवं शिकायतों को प्रस्तुत किया। समीक्षा बैठक में समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी एवं निगरानी समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed