फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After investigation, the shop of fair price seller

Ghazipur News: जांच कर उचित दर विक्रेता की दुकान किया सील

Thu, 01 Feb 2024 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
After investigation, the shop of fair price seller
जमानिया। क्षेत्र के ग्राम पंचायत अभईपुर में उचित दर विक्रेता की ओर से दिसम्बर माह में खाद्यान्न का वितरण कम करने की कार्डधारकों ने शिकायत की थी। इसको जिला पूर्ति अधिकारी ने गंभीरता से लिया था। उनके निर्देश पर बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक सेवराई ने जांच कर विक्रेता की दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उचित दर विक्रेता द्वारा दिसम्बर माह में मात्र 2.19 प्रतिशत कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण करने की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनीष पटेल एवं पूर्ति निरीक्षक सेवराई मु. मोहिद खां दुकान पर जांच करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि जांच के समय विक्रेता की दुकान बंद पाई गई। दुकान पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, साइन बोर्ड, राशन कार्डों की सूची की वाल पेंटिंग नहीं पाई गई। दूरभाष पर सूचना देने के बाद भी विक्रेता उपस्थित नहीं हुए जिससे स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर एवं गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का सत्यापन नहीं हो पाया। इस कारण दुकान को सील करके तीन दिन के अन्दर सभी अभिलेख प्रस्तुत कर सील खुलवाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया। जांच आख्या उच्चाधिकारी को प्रस्तुत कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed