फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After four years, a cardiologist was posted at the medical college.

Ghazipur News: चार वर्ष बाद मेडिकल कॉलेज में हृदयरोग विशेषज्ञ तैनात

Sun, 21 Sep 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
After four years, a cardiologist was posted at the medical college.
गाजीपुर। करीब चार वर्ष बाद आखिरकार प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा के अथक प्रयास से आखिरकार महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सादाब रऊफ की तैनाती हो गई। रोज हृदय संबंधित बीमारी से जुड़े चार-पांच मरीजों को फिजिशियन के सहारे तत्काल उपचार कराने के बाद गैर जनपदों एवं प्रांतों का सहारा लेना पड़ता था। ऐसे में अब गंभीर पीड़ित हृदय रोग से संबंधित मरीज को तत्काल उपचार की सुविधा मिल सकेगी। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने बताया कि जिले में चाहे सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट कार्डियोलॉजी के नाम पर कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं था। अब जनपद के हृदय रोगियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें इलाज के लिए कहीं दूर नहीं जाना पड़ेगा। हृदयरोग विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. सादाब रऊफ की तैनाती हो गई। प्रत्येक मंगलवार इनकी ओपीडी की जाएगी। मरीजों की सुविधा के अनुसार ओपीडी के दिन और भी बढ़ाए जाएंगे। इसके अलावा आपात सेवाओं के लिए डॉ. रऊफ के साथ सीनियर रेजिडेंट और जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की टीम भी रहेगी। इससे 24 घंटे सेवाएं संचालित होंगी और गंभीर मरीजों को तुरंत उपचार मिल सकेगा। प्राचार्य ने बताया कि डीएम कार्डियोलॉजी एक सुपर-स्पेशियलिटी डिग्री है, जिसे डॉक्टर एमबीबीएस और एमडी (जनरल मेडिसिन) की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed