फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After Dussehra, now even Deepawali of state teachers should not fade away

दशहरा के बाद अब राजकीय शिक्षकों की कहीं दीपावली भी न हो जाए फीकी

Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
After Dussehra, now even Deepawali of state teachers should not fade away
जिले में संचालित सोलह राजकीय हाईस्कूल के करीब सौ से अधिक शिक्षकों और कर्मचारियों को बीते तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इससे उनके समक्ष आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गई है। अक्तूबर का महीना बीतने वाला है और दीपावली पर्व सिर पर है, लेकिन कही दूर दूर तक बजट आने और वेतन मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। ऐसे में शिक्षकों को लग रहा कि उनकी दीपावली भी दशहरा पर्व की भांति बीतेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले में कुल 16 राजकीय हाईस्कूल संचालित हैं। इनमें सौ से अधिक शिक्षक और कर्मचारी कार्यरत हैं। इन शिक्षकों और कर्मचारियों को बीते अगस्त माह से वेतन नहीं मिला है। इससे शिक्षक और कर्मचारी की समस्या बढ़ गई है। शिक्षक श्याम नारायण सिंह यादव की मानें तो राजकीय इंटर कालेज के शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन का पूरा बजट राज्य सरकार की तरफ से जारी किया जाता है, जबकि राजकीय हाईस्कूल का बजट केंद्र और राज्य सरकार संयुक्त रुप से अंशदान के जरिए जारी किया जाता है। बीते तीन माह से यह बजट जारी नहीं हुआ है। इसके कारण वेतन अवरुद्ध है। बात करने पर वित्त लेखाधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि वेतन के मद में बजट जारी हुआ था, लेकिन उसमें जुलाई माह तक का ही वेतन दिया जा सका। आगे के लिए बजट की मांग की गई है। बजट आते ही शिक्षकों और कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान किया जाएगा। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामनारायन सिंह यादव और प्रांतीय प्रवक्ता राम अवतार यादव ने शासन से शीघ्र बजट आवंटित करने और हाईस्कूल का बजट प्लान से हटाकर नान प्लान के तहत राजकीय इंटर कालेजों के साथ आवंटित करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed