फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After defeating Ballia, Ghazipur became the Mandal Champion

बलिया को हराकर गाजीपुर बना मंडल चैंपियन

Tue, 17 May 2022 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
After defeating Ballia, Ghazipur became the Mandal Champion
गाजीपुर मंडल की अंडर-19 की टीम के गठन के लिए आयोजित मैच में मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में गाजीपुर और बलिया के बीच तीसरा ट्रायल मैच खेला गया। इसमें बलिया को एक विकेट से हराकर गाजीपुर ने मंडल चैंपियन बना।
विज्ञापन

गाजीपुर ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बलिया की टीम निर्धारित 40 ओवरों में 186 रनों पर आउट हो गई। उसकी ओर से मुरारी यादव ने सर्वाधिक 42, पंकज यादव 25, ऋतुराज सिंह 32 एवं अमित वर्मा ने 29 रन बनाए। गाजीपुर टीम की तरफ से जयहिंद एवं आशुतोष ने तीन-तीन, अमन यादव ने दो तथा अवध बिहारी एवं प्रिंस यादव ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में उतरी गाजीपुर की टीम ने भरत प्रसाद यादव के 32 रन की बदौलत 35 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर एक विकेट से जीत दर्ज की। बलिया की तरफ से अनुनय मिश्रा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। आज के मैच में रणजी खिलाड़ी ब्रजेंद्र सिंह ने बतौर चयनकर्ता सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा का आंकलन किया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन पैनल के अंपायर पीसी निर्मल एवं आरपी गुप्ता ने अंपायरिंग की। 18 मई को मऊ और आजमगढ़ के बीच नेहरु स्टेडियम में सुबह सात बजे से मैच खेला जाएगा। इस अवसर पर गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, संजय राय, रंजन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed