{"_id":"4ad517af6766333bc81462827fff8380","slug":"after-coming-to-power-every-nation-will-now-baspa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में आने के बाद हर जाति को आरक्षण देगी भासपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में आने के बाद हर जाति को आरक्षण देगी भासपा
ब्यूरो/ अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं भासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पूर्वांचल में पार्टी ने जिला पंचायत चुनाव में
दो सौ सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है। यह त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विधानसभा-2017 का सेमीफाइनल होगा। कहा कि सत्ता में आने के बाद पार्टी पहले सर्वेक्षण, उसके बाद आर्थिक आधार पर हर जाति को आरक्षण देकर समतामूलक समाज
बनाने का काम करेगी। कहा कि स्नातकोत्तर तक नि:शुल्क शिक्षा देश एवं समाज की प्रगति के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे हर समाज को शिक्षा मिलेगा। पूर्वांचल राज्य के गठन पर जोर देते हुए कहा कि छोटा राज्य सुखी
विज्ञापन
राज्य के सिद्धांत पर हम पूर्वांचल राज्य के गठन की मांग को मंजिल तक पहुंचाएंगे। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने काला धन वापस मंगाकर प्रत्येक परिवार को 15 लाख रुपये देने, महंगाई
कम करने और भ्रष्टाचार को समाप्त करने का वादा जनता से किया था। लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार, लूट, छिनैती, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। अधिकारी-कर्मचारी सरकार के दबाव
में काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने कहा कि पिछड़ी जातियों के आरक्षण का लाभ केवल एक विशेष जाति उठा रही है। राजभर
सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति में सम्मिलित कराने के लिए भासपा वचनबद्ध है। इस मौके पर बृजेश सिंह, मारकंडेय सिंह, वेदव्यास बिंद, अरविंद राजभर, राजनाथ, जयनाथ, हीरा यादव, अमरनाथ पासवान, त्रिवेणी राम, सुदामा
दादा, संतोष, सुदामा यादव, रामप्रीत यादव, शक्ति सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजी राजभर तथा संचालन मुन्ना राजभर ने किया।