फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocates protested against opening of liquor shop

Ghazipur News: शराब की दुकान खोलने के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 24 Mar 2025 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Advocates protested against opening of liquor shop
रेलवे स्टेशन स्थित पटखौलिया मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सोमवार को बार एसोसिएशन संघ के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत, मेराज हसन, गोरखनाथ सिंह यादव आदि अधिवक्ता अशोक कुमार के मकान के सामने एकत्र होकर शराब की दुकान के विरोध में प्रदर्शन करने लगे। विरोध-प्रदर्शन के दौरान मेराज हसन ने कहा कि इस मोहल्ले में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाजहित में ईंट से ईंट बजाने को तैयार हैं। भाजपा के नारायण दास चौरसिया ने कहा कि जरूरत पड़ी तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी और किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। विरोध-प्रदर्शन की सूचना पर क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि जनता की समस्याओं से विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा और कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार, पंकज निगम, गायत्री गुप्ता सहित स्टेशन बाजार के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed