फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Advocate felicitation ceremony held in Civil Bar Association premises

Ghazipur News: सिविल बार संघ प्रांगण में हुआ अधिवक्ता सम्मान समारोह

Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Advocate felicitation ceremony held in Civil Bar Association premises
गाजीपुर। सिविल बार संघ के प्रांगण में अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सिविल बार संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव सहित सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि सिविल कोर्ट के प्रांगण में वर्षों से रजिस्ट्री दफ्तर स्थापित चला आ रहा था, जिस बिल्डिंग में रजिस्ट्री दफ्तर था वह सिविल कोर्ट का था जिसे खाली करना था। लेकिन,अधिवक्ता गण इस पक्ष में नहीं थे प्रशासन रजिस्ट्री दफ्तर को कचहरी परिसर से काफी दूर स्थानांतरित कर दिया गया जिसे लेकर अधिवक्ताओं ने काफी लंबा संघर्ष किया। रजिस्ट्री दफ्तर की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष समिति सिविल बार की ओर से बनाई गई। इस लड़ाई को लड़ने के लिए संघर्ष समिति में अध्यक्ष सुरेश सिंह को मनोनित किया गया। पूरे जनपद के सभी बार संघ के अधिवक्ताओं का सहयोग मिला प्रशासन अधिवक्ताओं की बात मानने को मजबूर हुआ और रजिस्ट्री दफ्तर पुनः कचहरी के पास पिछले माह स्थापित कर दिया गया। जिसे अधिवक्ताओं ने अपनी विजय मानी। इस बात को लेकर अधिवक्ता सम्मान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें सैदपुर ,जखनिया मुहमदाबाद, सेवराई ,जमानिया तथा कलेक्ट्रेट एवं सेंट्रल बार संघ की तरफ से उनके प्रतिनिधि उपस्थित है अध्यक्ष सेंट्रल बार संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह कलेक्ट्रेट बार संघ के अध्यक्ष अमर सिंह सिविल वर संघ के अध्यक्ष सुधाकर राय नवनिर्वाचित सिविल बार संघ के अध्यक्ष गोपाजी श्रीवास्तव संघर्ष समिति के मनोनित अध्यक्ष सुरेश सिंह पूर्व अध्यक्ष धीरेंद्र नाथ सिंह पूर्व उपाध्यक्ष राजेश सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता रणजीत सिंह चंद्रबली राय आदि सैकड़ो की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे सभा में जनपद की सभी बार संघों के अधिवक्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया सभा की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामजी शर्मा और संचालन धीरेंद्र नाथ सिंह ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed