फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   ADRM inspected the station, gave instructions

Ghazipur News: एडीआरएम ने स्टेशन का किया निरीक्षण, दिया निर्देश

Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
ADRM inspected the station, gave instructions
लिदारनगर रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते दानापुर एडीआरएम आधार राज। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
दिलदारनगर। दानापुर मंडल के एडीआरएम आधार राज बृहस्पतिवार की देर शाम गरुण स्पेशल ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। एक घंटे के निरीक्षण में प्लेटफार्म एक बढ़ाने एवं ताड़ीघाट ब्रांच लाइन के प्लेटफार्म नंबर चार के विस्तार और 24 कोच की ट्रेनों के ठहराव की बेहतर व्यवस्था के लिए विचार विमर्श किया। अधूरे कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निरीक्षण के दौरान स्टेशन के रखरखाव, सुविधाओं और ट्रेनों के ठहराव के बारे में जानकारी ली। एडीआरएम ने खास तौर से यहां 24 कोच की ट्रेनों के ठहराव पर बातचीत की। आशा जताई की इस पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा। उन्होंने दिलदारनगर स्टेशन के समुचित विकास के विषय में लोगों से आवश्यक सुझाव का एक प्रस्ताव बना कर मंडल कार्यालय भेजने के लिए स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खां को निर्देश दिया। कहा कि गाजीपुर के ताड़ीघाट रेल लाइन से जुड़ जाने पर दिलदारनगर स्टेशन महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार हो जाएगा। उन्होंने स्टेशन पर बन रहे नए पैनल रूम के बारे में भी जानकारी ली और इसे जल्द पूरा कराने को कहा। इस दौरान वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक प्रभाष राघव, डीएन थ्री स्वाती, बक्सर के रेल अभियंता राजेश मिना, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी बाल गंगाधर, जीआरपी प्रभारी संतोष कुमार ओझा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed