फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Adorned bullion shop, full preparation for charity

सजे सराफा दुकान, दान पुण्य की भी पूरी तैयारी

Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Adorned bullion shop, full preparation for charity
अक्षय तृतीया का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इसको लेकर पर्व से एक दिन पूर्व ही महिलाओं में उत्साह दिख रहा। वहीं सराफा कारोबारी पर्व की तैयारी में जुटे रहे। दुकानों में बिजली के झालरों आदि के सजाने के साथ ही ग्राहकों की मन-पसंद के सोने के आभूषणों की संग्रह करने में जुटे रहे। नगर के मिश्रबाजार, लालदरवाजा, महुआबाग, लंका, स्टेशन रोड, गोराबाजार सहित अन्य जगहों पर स्थित सराफा दुकानों में पर्व को लेकर विशेष तैयारी की गई है। वहीं ग्रामीण इलाकों में भी आभूषण के दुकानदारों द्वारा अक्षय तृतीया पर्व को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया सभी प्रकार के शुभ कार्य जैसे जप-तप, यज्ञ और दान-पुण्य के साथ ही स्वर्णाभूषण खरीदने के लिए अच्छा दिन माना जता है। इस पर्व पर सोना खरीदने की परंपरा है। इसकी खरीद को शुभ माना गया है। खासकर इस पर्व का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार रहता है। पर्व को लेकर वह पिछले कई दिनों से उत्साहित नजर आ रही है। अक्षय तृतीया को लेकर पिछले कई दिनों सराफा के दुकानदारों की ओर से तैयारी की जा रही है। वहीं दुकानों को आकर्षक झालरों से सजाया भी गया है। इधर सराफा दुकानदार ग्राहकों को आभूषण खरीद पर अलग-अलग और आकर्षक छूट देने की भी तैयारी में हैं। इधर बाजार में ग्राहकों की भीड़ देखकर दुकानदार गदगद हैं। इस पर अक्षय तृतीया पर्व अच्छी बिक्री की उन्हें उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed