{"_id":"6a231aad17ef88315f09fcc4","slug":"admission-process-in-colleges-begins-via-the-samarth-portal-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-153736-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: समर्थ पोर्टल के माध्यम से महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न महाविद्यालयों ने अपनी प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अभी तक जिले के विभिन्न महाविद्यालयों में ऑफलाइन माध्यम से अथवा महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण कराया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत सभी विश्वविद्यालयों में प्रवेश की समेकित व्यवस्था की गई है। इसके अंतर्गत समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के माध्यम से प्रवेश अनिवार्य किया गया है। अब किसी भी महाविद्यालय या उसके किसी भी कोर्स में प्रवेश के लिए संबंधित विद्यार्थी को पहले अपने विश्वविद्यालय का चुनाव कर उससे संबंधित समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करते हुए अपना व्यक्तिगत विवरण पूरा करना होगा। इसके बाद अपने महाविद्यालय और उसमें प्रवेश के लिए विषय का चयन करते हुए अपना प्रवेश आवेदन करना होगा।
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने बताया कि 2 जून से पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने जिले के सभी महाविद्यालयों के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से स्नातक एवं परास्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। अब कोई भी प्रवेश विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल के माध्यम से ही होगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से स्नातक-स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 25 जुलाई अंतिम तिथि के रूप में निर्धारित की गई है। सभी इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपने विषय का चुनाव करेंगे तथा महाविद्यालय की ओर से उनके मेजर एवं माइनर विषयों एवं अन्य प्रश्नपत्रों को सत्यापित किया जाएगा। उसका प्रवेश पूरा होते ही वह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर प्रदर्शित होने लगेगा। प्रवेश की तिथि समाप्त होने के बाद महाविद्यालय या कोई भी विद्यार्थी अपने स्तर पर प्रवेश नहीं ले सकेगा और न ही अपने विषय को परिवर्तित कर सकेगा। इस प्रक्रिया के फलस्वरूप विश्वविद्यालय का अपने महाविद्यालयों और उनके विभिन्न विषयों के प्रवेश पर पूर्ण नियंत्रण रहेगा। प्रवेश प्रक्रिया ससमय संपन्न होगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 5 जुलाई तक बढ़ी
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 जून से बढ़कर 5 जुलाई कर दी गई है। प्राचार्य प्रो. अनिता कुमारी ने बताया कि महाविद्यालय में प्रवेश स्नातक बीए-बीएससी आवेदन की मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा। बीए-बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की इच्छुक सभी छात्राएं अपना ऑनलाइन आवेदन तत्काल महाविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से करा लें। स्नातक बीए-बीएससी प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट 6 जुलाई को जारी होगी तथा काउंसिलिंग प्रक्रिया 8 जुलाई से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
छात्राओं ने प्रायोगिक कार्य के तहत केंद्र का भ्रमण किया
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की बीए तृतीय वर्ष मनोविज्ञान की छात्राओं ने अपने प्रायोगिक कार्य के तहत एक सामुदायिक केंद्र के भ्रमण के रूप में शहर स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र का भ्रमण किया। इससे संबंधित अपनी रिपोर्ट विभाग के प्रभारी डॉ. शिवकुमार को सौंपी। विभाग के प्रभारी ने बताया कि इस भ्रमण में बीए छठे सेमेस्टर की हुजैफिया परवीन, विशाखा, अर्चना मोदनवाल, साक्षी, ज्योति प्रजापति एवं खुशबू कुशवाहा शामिल रहीं। छात्राओं ने अपने भ्रमण पाया कि यहां पर बच्चों के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य, पोषक तत्व एवं संतुलित आहार तथा टीकाकरण पर ध्यान दिया जाता है।