{"_id":"6785532dba74138d6d04633d","slug":"admission-process-for-deled-training-started-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126628-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: डीएलएड प्रशिक्षण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: डीएलएड प्रशिक्षण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सैदपुर में डीएलएड प्रशिक्षण वर्ष 2024 के प्रशिक्षण के लिए प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने के संबंध में प्रभारी उप शिक्षा निदेशक हेमंत राव की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है।
निर्देश में प्रवेश की प्रक्रिया को संचालित करने की जिम्मेदारी प्रवेश प्रभारी अभय चंद्रा पर सौंपी गई है। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।
प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराकर उन्हें प्रवेश देने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक संस्थान को काउंसलिंग के लिए 177 सीटें आवंटित हैं। प्रवेश प्रक्रिया 20 जनवरी तक चलेगी। अभिलेखों की जांच में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में प्रवक्ता नवल गुप्ता, बृजेश कुमार और डॉ. शाजिया रशीदी शामिल हैं।
विज्ञापन
प्रवेश प्रक्रिया में सहयोग के लिए आलोक कुमार, राजवंत सिंह, हरिओम प्रताप यादव और आलोक तिवारी को लगाया गया है।