फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administration's eye on 35 hotspot area of the district

जिले के 35 हॉटस्पाट एरिया पर प्रशासन की नजर

Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Administration's eye on 35 hotspot area of the district
गाजीपुर। जनपद के 35 हॉटस्पाट एरिया पर जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है। इसमें मौजूद 9463 मकानों की सूची तैयार कर संदिग्धों को चिह्नित किया जा रहा है। इससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। सबसे अधिक शहर के आठ तो मुहम्मदाबाद के सात इलाके पूर्ण रूप से सील हैं, जिसकी पल-पल की रिपोर्ट एसडीएम और सीओ द्वारा ली जा रही है। साथ ही फायर टेंडर द्वारा सैनिटाइजर का छिड़काव कर कोरोना महामारी से निपटने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाइरिस्क प्रांतों से लौटे प्रवासियों के संक्रमित मिलने और मरीजों के संपर्क में आए संदिग्धों के पॉजिटिव होने से जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए जिन इलाकों में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, उसे हॉटस्पाट एरिया घोषित करके आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया जा रहा है। इससे अन्य लोगों को इस महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सकता है। यही नहीं वहां उस क्षेत्र के उपजिलाधिकारियों व क्षेत्राधिकारियों को मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। साथ ही ऐसे इलाकों को बैरिकेडिंग कर पुलिस टीम की भी तैनाती की गई है, जिससे इन क्षेत्रों में किसी का आवागमन न हो सके।
विज्ञापन

जिले में ये बनाए गए हॉटस्पाट
1- नगर कोतवाली का न्यूआमघाट कालोनी सुभाषनगर, मधुर तरंग, नवापुरा, महारागंज, छोटा महादेवा, अष्टभुजी कालोनी बड़ीबाग, कपूरपुर, तौलघर पुलिस लाइन के पास।
2- मुहम्मदाबाद का मुहल्ला भट्ठी वार्ड नंबर 20, दक्षिण वार्ड नंबर एक, हाटा, युसूफपुर जमालपुर, नवापुरा बरीया, सुल्तानपुर, महरूपुर।
3- नंदगंज थाना के देवकली, बनगांवा, हाला व महमुदपुर पाली।
4- भांवरकोल थाना का खरडिहा, गोड़ीखास, बेदौली।
5- कासिमाबाद का कुत्तुबपुर व करमा।
6- जमानिया का रामपुर पट्टी व तियरी।
7- दिलदारनगर का मिर्चा।
8- सादात का बिजरवा मखदुमपुर।
9- करीमुद्दीपुर का दुबिहा मोड़ व बद्घोपुर।
10- रेवतीपुर का नगदीलपुर।
11- करंडा का बक्सा।
12- बिरनो का बंतरा।
13- बरेेेसर का दरियापुर।
14- सैदपुर का औड़िहार।
सैनिटाइज हुए शहर के ये मुहल्ले
कोरोना की महामारी से शहर को सुरक्षित रखने की मंसा से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी फील्ड में उतर गए। सबसे पहले सुबह करीब 9.30 बजे उन्होंने आमऱ्घाट के गांधी पार्क इलाके को दवा से सैनिटाइज किया। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग और फायर ब्रिगेड विभाग की टीम मलीन इलाका बंधवा मोहल्ला पहुंची। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा किट पहनकर एक-एक गली और मकानों को सैनिटाइज किया। इसीक्रम में जिलाधिकारी आवास और दूसरे कई महत्वपूूूर्ण इलाकों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed