फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administration not tolerate apathy

प्रशासन की बेरूखी और नहीं सहेंगे

Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 27 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Administration not tolerate apathy
पीजी कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व
विज्ञापन
में सुहवल के शिवाला चट्टी पर चल रहे अनशन के तीसरे दिन सोमवार को पूर्व छात्र अध्यक्ष ने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी समस्याओं को लेकर उदासीन हैं।

उन्होंने कहा कि  क्षेत्र के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के चलते सड़कें  जर्जर हो चुकी हैं।

जर्जर सड़कों की मरम्मत के लिए क्षेत्रीय जनता ने कई बार आंदोलन किया। लेकिन आंदोलन समाप्त कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से लोगों को हमेशा कोरा आश्वासन दिया गया। बावजूद इसके सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसी तरह बीते वर्ष में वीर अब्दुल हमीद गंगा सेतु पर प्रकाश की व्यवस्था करने की मांग को लेकर सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। उस समय भी जिला प्रशासन ने कोरा आश्वासन देकर धरने को किसी तरह समाप्त कराया था। कई माह बीत जाने के बाद भी पुल पर प्रकाश की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से नहीं कराई गई।

उन्होंने कहा जिला प्रशासन धरना प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए जबरदस्ती करता है तो उन्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पूर्व अध्यक्ष के गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने रेवतीपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी मनीष कुमार एवं जमानिया स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रतनेश कुमार को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए भेजा। चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की।

इस सबंध में डा. मनीष कुमार ने बताया कि अगर एक-दो दिन तक स्थिति यही बनी रही तो इनकी हालत खराब हो सकती है। इस मौके पर अशोक यादव, भरत पासवान, शिवम पांडेय, रामअशीष यादव, रोशन राय, गुलाब, रतन गुप्ता, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed