फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Administration engaged in preparation for the first Monday of Sawan

Ghazipur News: सावन के पहले सोमवार की तैयारी में जुटा प्रशासन

Thu, 06 Jul 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Administration engaged in preparation for the first Monday of Sawan
-डीएम-एसपी ने गंगा घाट से लेकर महाहर धाम का किया निरीक्षण
विज्ञापन

-बैरिंकेडिंग, चेंजिंग रूम, शौचालय की व्यवस्था करने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर/मरदह। सावन मास के पहले सोमवार को लेकर तैयारी तेज हो गई हैं। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुधवार को प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। डीएम-एसपी ने गंगा के विभिन्न घाट ददरी घाट, चीतनाथ घाट, नौवापुरा घाट (साई नाथ मंदिर) और महाहर धाम का निरीक्षण किया।
ददरी घाट पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कांवरियों को जल भरने में कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। ईओ नगर पालिका से बैरिंकेडिंग, चेंजिंग रूम, शौचालय, लाइट की व्यवस्था कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकेडिंग, लाइट की व्यवस्था के साथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने की जिम्मेदारी दी। वहीं, एसपी ने कांवर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रों का तय समय सीमा के अंतर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के संबंध में मातहतों से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जन संवाद के माध्यम से त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण से मनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता जगह-जगह रहेगी। इस मौके पर एडीएम अरूण कुमार सिंह, एसडीएम अश्विनी पांडेय, निशांत सिंह, एएसपी ग्रामीण बलवंत, सीओ बलिराम, सीएमओ डॉ. देश दीपक पाल आदि मौजूद रहे।

इनसेट
बोलबम सेवा संस्था के ओर से लगेंगे सेवा कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सावन में बोलबम सेवा संस्था झंडातर मारकीनगंज की ओर से कांवरियों के लिए नि:शुल्क सेवा कैंप और शहर में ददरी घाट से बूढ़े महादेव रुई मंडी से कलश यात्रा जलाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन होना है। संस्था के महामंत्री अंजनी कुमार वर्मा ने बताया कि कांवरियों के लिए महाहर धाम में नि:शुल्क सेवा कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भोजन, चाय, नाश्ता, दवा एवं बैठने के लिए व्यवस्था रहेगी।

वहीं ददरी घाट से बूढ़े महादेव रुईमंडी पर हाथी घोड़ा बैंड बाजा एवं डीजे के साथ जलाभिषेक होना है। उन्होंने बताया कि प्रथम कैंप नौ जुलाई को, द्वितीय कैंप 16 जुलाई को, तृतीय कैंप 23 जुलाई को, चतुर्थ कैंप 30 जुलाई को, पंचम कैंप 6 अगस्त को, षष्ठम कैंप 13 अगस्त को, सप्तम कैंप 20 अगस्त को, अष्टम कैंप 27 अगस्त एवं कलश यात्रा जलाभिषेक कार्यक्रम 16 अगस्त को सुबह नौ बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed