फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Adil-Aamir pair became champions

Ghazipur News: आदिल-आमिर की जोड़ी बनी चैंपियन

Wed, 04 Feb 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Adil-Aamir pair became champions
गाजीपुर। अलावलपुर के खेल मैदान पर 25 जनवरी से आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन सोमवार रात रोमांचक फाइनल मुकाबले के साथ हुआ। 16 टीमों के बीच चले कड़े मुकाबलों के बाद आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में आदिल फरहान और आमिर अफ़ज़ल ने फैज़ और तफ़सीर की जोड़ी को सीधे दो सेटों में 21-18 और 21-12 से पराजित किया। मुकाबले के दौरान आदिल फरहान की सटीक प्लेसिंग और दमदार शॉट्स ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया, जबकि आमिर अफ़ज़ल ने पूरे मैच में बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए जीत सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि अनिल यादव ने विजेता जोड़ी को चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की, जबकि खेल प्रेमी अमीर हमज़ा ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए आदिल फरहान को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब महिमा यादव ने प्रदान किया, वहीं फाइनल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आमिर अफ़ज़ल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर इमामुद्दीन खां, फैसल खां (सभासद), मानू हयात खां, नौशाद अंसारी, मोनू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed