{"_id":"2101743f70338cf7eaca9dcc00808146","slug":"add-water-to-the-bucket-plewa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्टी से पानी डाल किया पलेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल्टी से पानी डाल किया पलेवा
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sat, 04 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
सदर विकास खंड के रसूलपुर बेलवा गांव में राजकीय नलकूप का 15 दिन पहले जला ट्रांसफार्मर नहीं बदले जाने से सिंचाई कार्य ठप है। शिकायतों के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलने जाने पर गांव के लोगों ने शनिवार को अनोखे ढंग से विरोध
जताया। बाल्टी, घड़े से पानी लाकर खेत में डालने के बाद पलेवा किया। रसूलपुर बेलवा और इनरवा गांव के लोगों ने हाथों में बाल्टी और घडे़ लेकर समग्र विकास इंडिया के अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे के नेतृत्व में पोखरे से पानी लाकर खेत में डाला।
इस दौरान वे शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था कि सिंचाई न होने के कारण धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं जबकि धान की बेहन तैयार है। आप नेता गुल्लू सिंह यादव ने बताया कि राजकीय नलकूप का
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर बदलने की मांग उन्होंने डीएम, बिजली व नलकूप के अधिशासी अभियंताओं से की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर गुल्लू यादव, अनूप मिश्रा, रामकिशुन यादव, मो. जमालुददीन, मनीष, दीपक, योगेंद्र यादव, विमलेश, कृपाशंकर, रामाधार यादव, संजय, कैलाश बिन्द, रमेश, मगरू आदि मौजूद रहे।