फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mukhtar gang Active member Nagar Panchayat chairman arrested in fraud case

Ghazipur Crime: मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य नपं चेयरमैन फर्जीवाड़े में गिरफ्तार, जानें- क्या है पूरा मामला

Tue, 31 Dec 2024 11:47 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 31 Dec 2024 11:47 PM IST
सार

कूटरचित दस्तावेज बनवाने के मामले में पुलिस ने मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 का सक्रिय सदस्य रेयाज अंसारी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Mukhtar gang Active member Nagar Panchayat chairman arrested in fraud case
अस्पताल में भर्ती रेजाय अंसारी। - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मदरसे की प्रबंध समिति पर कब्जा करने की नीयत से कूटरचित दस्तावेज बनवाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्तार अंसारी के गैंग आईएस 191 का सक्रिय सदस्य रेयाज अंसारी का गिरफ्तारी के बाद बीपी बढ़ गया। घबराहट होने पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि डिस्चार्ज होने के बाद उसको जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


सीओ अनिल चंद्र तिवारी ने बताया कि बहादुरगंज नगर पंचायत में मदरसा मदरसतुल मसाकिन के नाम से संचालित है। इसके प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी हैं। बताया कि बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष वार्ड नंबर आठ पक्का हाता निवासी रेयाज अंसारी प्रबंध समिति पर कब्जा करना चाहता है। उसने परवेज अंसारी, नसीर अहमद, शकील अख्तर के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए।
विज्ञापन


साथ ही, कूटरचित दस्तावेज पर प्रबंधक और समिति के सात सदस्यों के फर्जी हस्ताक्षर भी बनाए। उसे असली दस्तावेज की तरह चिटफंड कार्यालय वाराणसी में दाखिल कर नई प्रबंध समिति बनाने का प्रयास किया। इस मामले में मदरसा मदरसतुल मसाकिन के प्रबंधक हाफिज अब्दुल गनी ने रेयाज अंसारी, परवेज अंसारी, नजीर अहमद और शकील अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सीओ ने बताया कि रेयाज अंसारी पूर्व में अपनी पत्नी का कूटरचित अभिलेख तैयार करवाकर अध्यापक की नौकरी दिलाने और गैंगस्टर एक्ट में जेल जा चुका है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। नगर पंचायत बहादुरगंज के अध्यक्ष रेयाज अंसारी पर कासिमाबाद थाने में कुल नौ मुकदमे दर्ज हैं।

गैंगस्टर एक्ट लगाकर संपत्ति जब्तीकरण की होगी कार्रवाई
एसपी डा. ईरज राजा ने बताया कि रेयाज अंसारी फर्जीवाड़ा करने में माहिर है। पूर्व में फर्जीवाड़ा करके पत्नी को नौकरी दिलवाई थी। इस मामले में रेयाज के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई हुई थी। अब पुलिस ने उसे गैंगस्टर एक्ट का आरोपी बनाकर संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। उसकी संपत्ति को चिन्हित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed