फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action taken against 10 people in a land dispute; two sent to jail.

Ghazipur News: जमीन के विवाद में 10 पर कार्रवाई, दो गए जेल

Sat, 25 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 10 people in a land dispute; two sent to jail.
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के जलालाबाद-नसीरपुर गांव में बीते बृहस्पतिवार को भूमि की पैमाइश के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने पीड़िता कमली की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

साथ ही दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि पीड़िता कमली देवी ने तहरीर देकर बताया कि मारपीट और खूंटा उखाड़ने के मामले में बहादुर राम, सुफेर राम, रामजन्म राम, संजीवन राम, मोनू राम, विमली, शीला देवी, जामवंती देवी, कलावती और शशिकला देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि भूमि की पैमाइश के दौरान विवाद के बाद पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक युवक को थाने ले जा रही थी। इसी दौरान दुल्लहपुर मुख्य बाजार में युवक पुलिस वाहन से बाहर निकलकर सड़क पर लेट गया और पुलिस के साथ जाने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बाजार में घंटों जाम लग गया और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी प्रयास के बाद युवक को कब्जे में लिया गया। पुलिस की मुस्तैदी के बाद स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया था।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बहादुर राम और मोनू राम को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed