फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action can be taken against the female applicant and two accountants

Ghazipur News: महिला आवेदक और दो लेखपालों पर हो सकती है कार्रवाई

Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Action can be taken against the female applicant and two accountants
गाजीपुर। आंगनबाड़ी भर्ती मामले में एक महिला अभ्यर्थी का शैक्षिक प्रमाणपत्र लगाकर आवेदन करने और सीडीओ के स्टेनो के मित्र एवं उनके रिश्तेदार को बीपीएल श्रेणी का आय प्रमाणपत्र जारी करने वाले दो लेखपाल जांच अधिकारियों के रडार पर हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में शिकायत सही मिली है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन पर कार्रवाई हो सकती है। अब तक की जांच में सामने आया है कि जनपद में हुई आंगनबाड़ी भर्ती में जिम्मेदारों के स्तर पर भी कहीं न कहीं चूक हुई है, जिसका परिणाम है कि रोजाना नई-नई बातें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक चयन में कुछ श्रेणियों के पात्रों को वरीयता दी गई थी लेकिन जो नियम बनाए गए थे, उससे कई पात्र आवेदन करने से वंचित भी हो गए। स्थिति यह रही कि गिनती की विधवा श्रेणी की महिलाओं को ही लाभ मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इसका लाभ भर्ती प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी रखने वालों के संपर्क में रहने वालों ने भी खूब उठाया। उन्होंने अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए इसकी खबर की, जिन्होंने फर्जीवाड़ा कर आवेदन भी कर दिए।
अब तक 14 मामलों में कार्रवाई हो चुकी है और 10 लेखपाल भी निलंबित हो चुके हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो अभी तीन और मामले सामने आए हैं, जो प्रारंभिक जांच में सही मिले हैं।

हालांकि अमर उजाला ने इसका खुलासा अलग-अलग तारीख में प्रकाशित खबरों में पहले भी किया था। प्रकरण की जांच सीआरओ आयुष चौधरी कर रहे हैं।
हालांकि मामले में अभी कोई जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं है। दूसरी ओर चयनित आंगनबाड़ी के इस्तीफा देने की भी खबर है लेकिन जिला स्तर पर कोई भी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed