{"_id":"6242f2cce38f1661b36f7568","slug":"action-anti-corruption-caught-si-taking-bribe-to-remove-name-from-trial-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई : गाजीपुर में मुकदमे से नाम निकालने के लिए घूस लेते एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा एसआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई : गाजीपुर में मुकदमे से नाम निकालने के लिए घूस लेते एंटी करप्शन के हत्थे चढ़ा एसआई
Tue, 29 Mar 2022 05:22 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 29 Mar 2022 05:22 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी उपनिरीक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर नगर कोतवाली के रायफल क्लब के पास से मंगलवार को वाराणसी की एंटी करप्शन टीम ने 15 हजार घूस लेते हुए जमानिया कोतवाली के उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को धर-दबोचा। मुकदमा दर्जकर आरोपी का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली के गोपालपुर निवासी कृष्णा ने एंटी करप्शन वाराणसी की टीम से शिकायत की थी कि मुकदमे में से नाम निकालने के लिए जमानिया कोतवाली में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात अनिल कुमार सिंह द्वारा 15 हजार रुपये की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
एंटी करप्शन वाराणसी टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम रायफल क्लब स्थित तय एक चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां उपनिरीक्षक द्वारा शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये नकदी लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
टीम उपनिरीक्षक को सीधे नगर कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की गई। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी उपनिरीक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर आरोपी उपनिरीक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।