फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Action against Mukhtar sharp-shooter Property worth 9 crore purchased name of Angad attached in ghazipur

मुख्तार के शार्प शूटर पर एक्शन: अंगद की पत्नी के नाम खरीदी गई 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस ने बजवाया ढोल

Mon, 03 Aug 2026 08:06 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 03 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी गिरोह के शार्प शूटर अंगद की पत्नी के नाम खरीदी गई करीब 9.50 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति प्रशासन ने कुर्क कर दी। पुलिस के अनुसार यह भूमि आपराधिक गतिविधियों और समाज विरोधी कृत्यों से अर्जित धन से खरीदी गई थी। राजस्व और पुलिस टीम ने मौजा गिरधरिया में गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कार्रवाई की।

विज्ञापन
Action against Mukhtar sharp-shooter Property worth 9 crore purchased name of Angad attached in ghazipur
अंगद की पत्नी के नाम खरीदी गई 9.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: आईएस -191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी का मुख्य शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झूलन की पत्नी के नाम से क्रय की गई 9.50 करोड़ की अचल संपत्ति को राजस्व व पुलिस टीम ने सोमवार को कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई मौजा गिरधरिया में की गई है। शेरपुर निवासी अंगद राय उर्फ झूलन ने आपराधिक कार्य तथा समाज विरोधी क्रियाकलापों से अर्जित धन से अचल संपत्ति पत्नी के नाम पर भू- संपत्ति खरीदी थी, जिसे शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत जब्त किया गया।

विज्ञापन


एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि बीते 30 जुलाई को शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह द्वारा प्रेषित आख्या पर संस्तुति दी गई। इस संस्तुति के बाद जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने उत्तर प्रदेश गिरोह बंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के धारा 14(1) के तहत कुर्की का आदेश दिया गया। 
विज्ञापन


मुहम्मदाबाद तहसीलदार महेंद्र बहादुर और भांवरकोल थानाध्यक्ष रोहित मिश्र के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम मौजा गिरधरिया पहुंची। जहां आईएस -191 गैंग सरगना मुख्तार अंसारी (मृतक) के मुख्य शार्प शूटर व गैंग सहयोगी शेरपुर खुर्द निवासी अंगद राय उर्फ झूलन द्वारा संगठित अपराध से अर्जित धन के माध्यम से अपनी पत्नी सरिता राय के नाम पर क्रय की गई अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कुर्क की गई भू- संपत्ति का मार्केट रेट अनुमानित 9.50 करोड़ है। अंगद राय ने पत्नी सरिता राय के नाम से दोनपाह निवासी उर्मिला राय से 127 वर्गमीटर खरीदा था। एसपी ने बताया कि यह कार्रवाई शहर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

भांवरकोल, शहर कोतवाली और मुहम्मदाबाद में दर्ज है प्राथमिकी
एसपी ने बताया कि अंगद राय उर्फ झूलन के खिलाफ भांवरकोल थाने में 15, शहर कोतवाली में पांच, मुहम्मदाबाद कोतवाली में चार, नंदगंज थाना में 7 सीएलए एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एसपी ने बताया कि अंगद राय उर्फ झूलन मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य है। यहीं नहीं मुख्तार का खास शार्प शूटर भी था। ऐसे लोगों के खिलाफ शासन के निर्देश पर विधिक कार्रवाई जारी रही है।

अंगद राय उर्फ झूलन मुख्तार अंसारी का शार्प शूटर था। यहीं नहीं आईएस 191 मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य है। अंगद राय ने संगठित अपराध से अर्जित धन से अपनी पत्नी के नाम से भू- संपत्ति खरीदी थी। इसका बाजारू कीमत 9.50 करोड़ रुपये है। इस गैंग के सदस्यों एवं सहयोगियों की भी संपत्ति चिह्नित की जा रही है। - डाॅ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed