फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of triple murder arrested, said- killed parents and sister due to greed for land and anger

Ghazipur News: तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, बोला- जमीन के लालच और गुस्से में मां-बाप, बहन को मार डाला

Fri, 01 Aug 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Accused of triple murder arrested, said- killed parents and sister due to greed for land and anger
बहन और माता-पिता का हत्यारोपी अभय।  - फोटो : samvad
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव में 27 जुलाई को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी अभय यादव को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने कहा कि साहब, जमीन के लालच और गुस्से में होने के कारण अपने मां-बाप, बहन की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि 27 जुलाई को अभय यादव ने भूमि विवाद में पिता शिवराम यादव (65), माता जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) की घर के बाहर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन यादव को चौकिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि बहन कुसुम यादव की पहली शादी दान दहेज देकर ग्राम जैतपुरा में की गई थी। विवाद के बाद वहां रिश्ता टूट गया था। इसके बाद दोबारा शादी हाथीखाना में की गई। बहन ने वहां भी अपने संबंध खराब कर लिए थे। बहन ने माता-पिता को उसके खिलाफ कर एक बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन अपने नाम करा ली। माता-पिता भी बहन की बात मानते थे। बहन उसे बर्बाद करने पर तुली थी। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि वारदात के पहले परिवार में झगड़ा भी हुआ था। उस दौरान कुसुम मौजूद थी। गुस्से में आकर उसने पहले बहन को उसके बाद मां को फिर पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed