फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused arrested for threatening BJP leader

भाजपा नेता को धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for threatening BJP leader
उदयपुर के कन्हैयालाल मामले में पोस्ट करने वाले दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को कासिमाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

तीन दिन पहले भाजपा नेता को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया था। इस पर कपिल मिश्रा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। आरोपी युवक के आईडी से उसके मूल पते की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने युवक को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। शुक्रवार की सुबह कासिमाबाद पुलिस और साइबर सेल की टीम ने कुत्तबपुर चट्टी से युवक को गिरफ्तार कर लिया। वह कासिमाबाद थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो. तौसीफ अहमद बताया है। एसपी रोहन पी बोत्रे ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा नेता कपिल मिश्रा के पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले युवक के गाजीपुर से जुड़े होने की जानकारी मिली। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed