फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused arrested for raping a teenager by kidnapping from home

अगवा कर किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for raping a teenager by kidnapping from home
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को घर से अगवा कर तीन दिन पूर्व एक युवक ने अज्ञात स्थान पर दुष्कर्म किया। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

एक गांव की किशोरी अपने घर पर थी। रात में उसी गांव का एक मनबढ़ युवक घर में घुसा और किशोरी को अगवा कर दूसरे अज्ञात स्थान पर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद किसी को घटना की जानकारी देने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया था। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती अपनी मां से बताई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। इधर पीड़िता के पिता थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष को घटना से अवगत कराने के साथ आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी। अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान सुबह मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस आरोपी युवक उमेश कुमार को गिरफ्तार कर थाने ले आई और पूछताछ में जुटी रही। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार कर आरोपी युवक का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed