{"_id":"587e68ad4f1c1bda30eff0cd","slug":"accountant-suspendedsuspended-on-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही पर लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही पर लेखपाल निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो /गाजीपुर
Updated Wed, 18 Jan 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
blast
आदर्श आचार संहिता का ठीक ढंग से अनुपालन न करने के आरोप में जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार खत्री के निर्देश पर सदर एसडीएम विजय शंकर तिवारी ने एक लेखपाल को निलंबित कर दिया। इसके अलावा सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण और उड़न दस्ता टीम के सात मजिस्ट्रेटों का वेतन रोकने का निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया है। इस कार्रवाई से सभी अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी टीम सहित कई टीमों को गठित कर उन्हें विधान सभावार लगाने का काम किया गया था। इसी क्रम मंगलवार को आदर्श आचार संहिता का ठीक ढंग से अनुपालन नहीं करने पर डीएम ने सदर एसडीएम विजय शंकर तिवारी को जंगीपुर के लेखपाल श्रीकांत को निलंबित करने का निर्देश दिया। सदर एसडीएम ने जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर लेखपाल का निलंबित करने की कार्रवाई की। साथ ही क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने में लापरवाही बरते जाने पर उन्होंने जनपद के सभी एसडीएम, सीओ, एसओ से जहां स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं विधानसभावार तैनात 21 उड़न दस्ते के सात मजिस्ट्रेटों का वेतन रोकने का भी निर्देश दिया है।