फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accountant recruitment exam held on 32 Kendraoen

32 केंद्रोें पर हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 13 Sep 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accountant recruitment exam held on 32 Kendraoen
लेखपाल भर्ती परीक्षा-2015 रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा हो जाने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। वहीं  दो पालियों में संपन्न हुई परीक्षा में अनुपस्थित परीक्षार्थियों के बारे में देर शाम तक प्रशासन कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन


लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 55370 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसके लिए शहर कोतवाली, जंगीपुर, नोनहरा और नंदगंज थाना क्षेत्र में कुल 32 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 27685 अभ्यर्थी निर्धारित थे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिले में 9 जोन और 32 सेक्टर बनाए गए थे। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही शुरु हो गया था।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभ्यर्थी जहां स्वयं परीक्षा देने पहुंचे थे, वहीं कई अभ्यर्थी विशेषकर महिला परीक्षार्थी परिवार वालों के साथ परीक्षा देने पहुंची थी। निर्धारित समय पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह पटेल और पुलिस अधीक्षक आनंद कुलकर्णी के साथ ही सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी मुरलीधर मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी विद्याशंकर सिंह सहित कई अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा को सकुशल संपन्न करने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किए गए थे।


पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान मुस्तैदी से डटे हुए थे। केन्द्रों के आसपास परीक्षा के चलते काफी गहमा-गहमी रही। लेखपाल भर्ती परीक्षा आज सकुशल संपन्न हो जाने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं परीक्षार्थी भी अपने गंतव्यों को रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed