फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident: Uncontrolled Tavera overturns, young man dies

हादसा: अनियंत्रित टवेरा पलटी, युवक की मौत

Fri, 25 Dec 2020 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Accident: Uncontrolled Tavera overturns, young man dies
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र कर्महरी गांव के पास बृहस्पतिवार देर रात अनियंत्रित टवेरा वाहन जमानियां-देवैथा मार्ग के किनारे पलटकर सीधी हो गई। हादसे में सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिजन रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के रामगढ़ बड़ौरा निवासी अनिल कुमार सिंह (32) अपने मित्र विकास सिंह के साथ दिलदारनगर रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे कई बार पलटने के बाद सीधी हो गई। हादसे में अनिल कुमार सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस टीम हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंच गई। वहीं ग्रामीणों की भीड़ भी घटना स्थल पर जुट गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ घायल को उपचार के लिए कस्बा स्थित पीएचसी लाया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर कर दिया। इधर, दूसरे दिन सुबह रोते-बिलखते परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तेज रफ्तार के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed