फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accident insurance of two lakhs on registration on e-shram portal

असंगठित कामगारों को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने पर दो लाख का दुर्घटना बीमा

Sat, 09 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accident insurance of two lakhs on registration on e-shram portal
गाजीपुर। राइफल क्लब सभागार में शुक्रवार देर शाम मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय कार्यान्वयन समिति की बैठक हुई। यह असंगठित मजदूरों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन कराने के संबंध में आयोजित की गई थी। इस मौके पर सीडीओ ने अवगत कराया कि उच्चतम न्यायालय के आदेश पर केंद्र सरकार की ओर से असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीकरण का मॉड्यूल जारी किया गया है और 26 सितंबर को ई-श्रम पोर्टल का शुभारंभ कर दिया गया है। इस पर असंगठित क्षेत्र के सभी कर्मकारों का नि:शुल्क पंजीकरण किया जा रहा है और यह असंगठित कामगारों का अब तक का देश का पहला राष्ट्रीय डाटाबेस है।
विज्ञापन

कहा कि जनपद में अब तक कुल 49609 कामगारों का पंजीयन जन सुविधा केंद्रों की ओर से किया गया है। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार लक्ष्य की प्राप्ति 31 दिसंबर तक की जानी है। जनपद का लक्ष्य 133500 निर्धारित है। इसके लिए विशेष अभियान चलाकर कर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत असंगठित क्षेत्र के कामगारों का पंजीकरण कराये जाने हेतु सभी विभागों को निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि असंगठित कामगारों का पंजीकरण के निमित्त ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है। इसके माध्यम से देश के असंगठित क्षेत्र के श्रम बल की जीवन दशा और मर्यादित जीवन के लिए कामगारों के हितों की सुरक्षा और संरक्षा, कल्याण संवर्धन और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पोर्टल पर डाटाबेस तैयार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed